IAS Transfer List : हरियाणा में चार आईएएस का ट्रांसफर,देखें लिस्ट

डी. सुरेश हरियाणा भवन (नई दिल्ली) के रेजिडेंट कमिश्नर और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव रहे श्री डी. सुरेश को अब मत्स्य पालन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। वे नई दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर के पद पर बने रहेंगे।

IAS Transfer List : हरियाणा सरकार ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए तत्काल प्रभाव से चार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के स्थानांतरण और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल का मुख्य केंद्र खाद्य आपूर्ति और मत्स्य पालन जैसे महत्वपूर्ण विभागों के नेतृत्व में बदलाव रहा है।

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में निम्नलिखित बदलाव किए गए हैं। डॉ. राजा शेखर वुंडरू वर्तमान में मत्स्य पालन और परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) के रूप में कार्यरत डॉ. वुंडरू को अब खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वे परिवहन विभाग की अपनी वर्तमान जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे।

IAS Transfer List

 

डी. सुरेश हरियाणा भवन (नई दिल्ली) के रेजिडेंट कमिश्नर और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव रहे श्री डी. सुरेश को अब मत्स्य पालन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। वे नई दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर के पद पर बने रहेंगे।

प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के लिए उप मंडल और मिशन स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं।  थानेसर के उप मंडल अधिकारी (नागरिक)  शाश्वत सांगवान को स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) का नया मिशन डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

IAS Transfer List

 शाश्वत सांगवान अब  जयदीप कुमार का स्थान लेंगे। कुमार को वर्तमान कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है और उन्हें अपनी जॉइनिंग रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उनके नए नियुक्ति आदेश जल्द ही अलग से जारी किए जाएंगे।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!