Movie prime

IAS Priyanka Goel: किसी अप्सरा से कम नहीं ये IAS अफसर, छठे प्रयास में पाई सफलता 

 
ias priyanka goel

IAS Priyanka Goel: आईएएस प्रियंका गोयल की सफलता की कहानी न केवल मेहनत और संघर्ष की मिसाल है, बल्कि यह यह भी साबित करती है कि अगर किसी को अपने लक्ष्य के प्रति सच्ची लगन हो, तो वह किसी भी मुश्किल को पार कर सकता है। दिल्ली की प्रियंका गोयल ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में अपने आखिरी प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 369 हासिल कर IAS अफसर बनने का सपना साकार किया।

प्रियंका गोयल की सफलता की कहानी IAS Priyanka Goel

प्रियंका ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के केशव महाविद्यालय से बी.कॉम. की पढ़ाई की थी। बचपन से ही उनका सपना IAS अफसर बनने का था, और इसी दिशा में उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की। हालांकि यह रास्ता आसान नहीं था और उन्हें अपने पहले प्रयास में असफलता का सामना करना पड़ा। पहले प्रयास में वह प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) भी क्वालीफाई नहीं कर पाईं।

IAS Priyanka Goel ने अपने दूसरे प्रयास में भी सफलता नहीं पाई और वह कट-ऑफ से सिर्फ 0.7 अंक कम रह गईं। फिर अगले चार प्रयासों में भी वह प्रारंभिक परीक्षा पास नहीं कर पाईं। इन असफलताओं ने उन्हें कमजोर करने के बजाय और भी मजबूत किया, और वह लगातार मेहनत करती रहीं।

छठे प्रयास में मिली सफलता

IAS Priyanka Goel ने अपने छठे और आखिरी प्रयास में सफलता हासिल की। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 369वीं रैंक प्राप्त की और अपने लंबे संघर्ष का फल पाया। इस प्रयास में उन्होंने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय में 292 अंक और साक्षात्कार में 193 अंक हासिल किए। कुल मिलाकर उन्होंने 965 अंक प्राप्त किए।