Movie prime

Aaj Ka Rashifal 05 February 2025: आज 5 फरवरी को कैसा रहेगा आपका दिन? जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

 
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 5 फरवरी का दिन कई राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। जानिए सभी 12 राशियों को राशिफल


मेष राशि- 
आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल दें।

 
वृषभ राशि- 
मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- 
आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित है लेकिन प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि-
 व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- 
भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि-
 परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- 
आनंदमय जीवन गुजारेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- 
शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा के साथ संपन्नता दिख रही है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान भी मध्यम। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- 
लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। भावुक बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
 
मकर राशि- 
भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। गृहकलह का संकेत है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ राशि- 
पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि-
 प्रेम-संतान की स्थिति सुधर चुकी है। स्वास्थ्य अभी भी प्रभावित दिख रहा है। व्यापार आपका अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।