Movie prime

Weather Update: हरियाणा-पंजाब में कल कैसा रहेगा मौसम, यहां देखें पूर्वानुमान  

 
Weather Update

Weather Update: हरियाणा-पंजाब सहित कई राज्यों में लगातार मौसम का मिजाज बदला रहा है। वहीं राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तापमान 30 डिग्री तक जा सकता है। वहीं 26 फरवरी को बादल छाए रहेंगे। 27 और 28 फरवरी को हल्की बारिश पड़ने की संभावना है, जिस वजह तापमान में फिर से गिरावट आएगी। 

हरियाणा के कई जिलों में आज यानी मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। IMD के अनुसार हरियाणा और पंजाब में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। वहीं चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री, रोहतक में 12.6 डिग्री और सिरसा में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री, हिसार और करनाल में 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब में अमृतसर का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री, लुधियाना में 14.3 डिग्री और मोहाली में 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पटियाला में 12.7 डिग्री, बठिंडा में 13.0 डिग्री, पठानकोट में 13.3 डिग्री और फरीदकोट में 13.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

यूपी में बरसेंगे बादल 
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में पारा थोड़ा और नीचे जा सकता है। 27 फरवरी से प्रदेश में बारिश के आसार हैं। यह बारिश अगले दो दिनों तक जारी रह सकती है। कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। 2 मार्च से प्रदेश का मौसम फिर साफ हो जाएगा।

फिलहाल प्रदेश में दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड पड़ रही है। 26 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 27 फरवरी को पश्चिमी यूपी में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा।