Movie prime

हरियाणा में रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक...सुबह वापसी पर काट डाली अंगुली, पति गया था हरिद्वार

 
Haryana News

हरियाणा में डबवाली से प्रेम-प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। यहां के गांव में एक युवक को अपनी प्रेमिका से मिलना भारी पद गया। बता दें कि प्रेमिका से मिलकर वापस जा रहे प्रेमी पर महिला के स्वजनों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने 3 लोगों को नामजद करते हुए 5 के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल युवक को उपचार के लिए डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।

श्री मुक्तसर साहिब के सदर थाना मलोट के गांव का 30 वर्षीय युवक DJ साउंड का काम करता है। उसके डबवाली सदर थाना क्षेत्र के गांव में दो बच्चों की मां से प्रेम संबंध हैं। प्रेमिका का पति हरिद्वार गया था। 

ऐसे में मौका देखकर मंगलवार रात करीब आठ बजे वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। बुधवार सुबह 5 बजे वह वापस जाने लगा तो महिला के स्वजनों ने उसे घेर लिया। उसकी अंगुली तक काट डाली। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

पुलिस को आरोपितों के घर से घायल अवस्था में युवक मिला, जिसको सुबह करीब आठ बजे मंडी डबवाली एंबुलेंस सेवा ट्रस्ट की मदद से उपचार के लिए डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।