Movie prime

Mahila Samman Yojana: दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, ऐसे करें आवेदन 

 
दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

 Mahila Samman Yojana: दिल्ली की महिलाओं के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं। नई सरकार की दूसरी कैबिनेट मीटिंग में आज होगी। इसमें महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने वाली महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी जाएगी। बता दें कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में इसकी घोषणा की जाएगी। इस योजना को मंजूरी मिलने के बाद महिलाएं इसके लिए आवेदन कर सकेंगी। 

विधानसभा चुनाव के दौरान BJP ने अपने घोषणापत्र में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था। PM नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैलियों में कहा था कि महिला दिवस पर इसकी शुरुआत की जाएगी।

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस वादे को पूरा करने के लिए अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें कर चुकी हैं। योजना की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। महिला दिवस के मौके पर शनिवार सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक में चर्चा के बाद इसे मंजूरी दी जाएगी।

केवल इन महिलाओं को मिलेगा लाभ

जानकारी के मुताबिक, महिला दिवस कार्यक्रम में महिला समृद्धि योजना की घोषणा के साथ ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए एक पोर्टल तैयार किया गया है। दिल्ली की मतदाता, 21 साल से अधिक और 60 साल से कम उम्र की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा