Kisan credit card Yojana: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब इन किसानों को मिलेगा ₹500000 तक का लोन

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना भारत सरकार द्वारा किसानों को सस्ती ब्याज दर पर कृषि ऋण (Loan) उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई एक योजना है। इस योजना के तहत किसान कम ब्याज दर पर बैंक से लोन ले सकते हैं और खेती से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं।
योजना की मुख्य विशेषताएँ:
1. ऋण सीमा (Loan Limit):
छोटे और सीमांत किसानों को ₹1.60 लाख तक का ऋण बिना गारंटी दिया जाता है।
अगर किसान संपत्ति गिरवी रखता है, तो ₹5 लाख या उससे अधिक का लोन मिल सकता है।
2. ब्याज दर (Interest Rate):
सामान्य ब्याज दर 7% प्रति वर्ष होती है।
समय पर ऋण चुकाने पर 3% तक की ब्याज छूट (सब्सिडी) मिलती है, जिससे प्रभावी ब्याज दर 4% तक हो जाती है।
3. पात्रता (Eligibility):
किसान, पशुपालक, मछली पालक, डेयरी व्यवसायी।
व्यक्तिगत, संयुक्त, किरायेदार किसान भी आवेदन कर सकते हैं।
4. कार्ड का उपयोग:
बीज, खाद, कृषि उपकरण खरीदने के लिए।
सिंचाई, ट्रैक्टर, कीटनाशक आदि के खर्च के लिए।
पशुपालन और मत्स्य पालन से जुड़े खर्चों के लिए भी KCC मिलता है।
5. कैसे आवेदन करें?
नजदीकी SBI, PNB, BOI, या अन्य बैंक शाखा में जाकर आवेदन कर सकते हैं।
PM Kisan पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, जमीन के कागजात, बैंक पासबुक, फोटो, मोबाइल नंबर।