Movie prime

33वीं जिला मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप मे स्वर्ण पदक जीत कौशल्या ने किया नेशनल मे क्वालीफाई

 
33वीं जिला मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप मे स्वर्ण पदक जीत कौशल्या ने किया नेशनल मे क्वालीफाई


मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप मे हिसार से कौशल्या ने लगाई मैडलो की झड़ी।

दिल मे जज्बा और जीत का जूनून हो तो उम्र आड़े नहीं आती। ऐसा ही कुछ जीत के जज्बे के साथ गिरी सेंटर हिसार में 33 वीं   जिला मास्टर चैंपियनशिप का सफल आयोजन मास्टर एथलेटिक फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा किया गया।

इस प्रतियोगिता मे लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता 1 और 2 फरवरी को आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप मे मास्टर एथलेटिक फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर धर्मवीर ढिल्लों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हूए। 

डॉ धर्मवीर ढिल्लों ने कहा की खेल खेलना इतना जरूरी हो गया जितना भोजन करना। असली खिलाडी मैदान मे ही रहते है और मैदान मे रहने वाले खिलाडी कभी बीमार नहीं पड़ते और साथ ही खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। 

इस चैंपियनशिप मे हिसार से 50 प्लस महिला आयु वर्ग मे सुन्दर नगर वासी कौशल्या ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में महिलाओं  के 100 मीटर 200 मीटर, 400 मीटर ,1500 मीटर, 5 किलोमीटर दौड़ व पैदल चाल जैसे मुकाबले हुए। जिसके हिसाब से कौशल्या देवी ने 50 प्लस उम्र के प्रतियोगिता में भाग लिया। 

कौशल्या देवी ने 5 किलोमीटर और 200 मीटर दौड़ के दोनों मुकाबलो मे गोल्ड मैडल और 100 मीटर मे काँस्य पदक प्राप्त किया। कौशल्या देवी ने यहां पर तीन प्रतियोगिता में भाग लिया और सभी में पहला व दूसरा स्थान प्राप्त कर बंगलुरु मे होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। 

कौशल्या देवी ने गत वर्ष कलकत्ता हूई नेशनल मे भी कौशल्या देवी ने उम्दा प्रदर्शन किया था। कौशल्या देवी हर साल बिजली बोर्ड की सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करती है। कौशल्या देवी रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट चंद्रभान वर्मा की धर्मपत्नी है।

 इस मौके पर मास्टर एथलेटिक फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी चरणजीत ने कौशल्या को नेशनल चैंपियनशिप मे क्वालीफाई होने पर सम्मानित किया और मेडल जीतने के लिए प्रेरित किया व शुभकामनाएं दी।