Kal ka Mausam 01 February 2025: हरियाणा समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें कल कहां कहां बरसेंगे बदरा?

Kal Ka Mausam, 01 February 2025 : जनवरी महीना समाप्त होने के बाद भी उत्तर भारत के राज्यों में सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। हालांकि, दिन में धूप खिलने से गर्मी का भी एहसास होने लगता है।
खासकर, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान में तेज पछुआ हवाओं के साथ पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है, जिससे अगले 6 दिन बारिश का अलर्ट है।उधर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी से दिन में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है।पूर्वोत्तर के राज्यों उड़ीसा, असम, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।
असम में चक्रवात के असर से तेज हवाएं और बारिश हो सकती है। नॉर्थ ईस्ट के नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और असम में भी बारिश का अलर्ट है। इन राज्यों ने घने कोहरे के कारण रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित है। आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मौसम में बदलाव होगा। प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी हरियाणा में बारिश की संभावना है।
दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम
दिल्ली में शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से थोड़ा अधिक है। आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान के 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है। 4 फरवरी को तेज बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।
यूपी में कल का मौसम
यूपी में फरवरी की शुरुआत खराब मौसम के साथ हो सकती है। आईएमडी ने अगले 5 दिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे एक बार फिर सर्दी की वापसी की उम्मीद जताई जा रही है।फिलहाल, सुबह के वक्त कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है।
पाला गिरने और गलन भरी हवाएं भी परेशान कर रही हैं। लेकिन, दिन में निकल रही धूप सर्दी से राहत भी पहुंचा रही है।मौसम विभाग ने 3 से 5 फरवरी के बीच लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, इटावा, औरैया, मैनपुरी, कानपुर देहात, मेरठ, सहारनपुर, शामली, आगरा, अलीगढ़ समेत पूर्वांचल के गोरखपुर, जौनपुर, देवरिया समेत कई राज्यों में बादल छाए रह सकते हैं।
ज्यादातर जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।बिहार में मौसम कैसा रहेगा?बिहार में कड़ाके की सर्दी से धीरे-धीरे राहत की उम्मीद नजर आ रही है। राज्य में इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ का भी असर देखा जा रहा है, जिससे बादलों की आवाजाही हो सकती है, जिससे मौसम में थोड़ी तब्दीली नजर आएगी। आईएमडी ने 1 फरवरी को घने कोहरे के साथ ठंड का अलर्ट जारी किया है।
पटना, मधेपुरा, पूर्णिया, दरभंगा, अररिया, सुपौल, किशनगंज, हाजीपुर, नालंदा समेक कई जिलों में घना कोहरा और हवाएं चल रही हैं, जिससे दिन में भी ठंडक का एहसास हो रहा है। अब पछुआ हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट भी हो सकती है।झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम?झारखंड में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है।
रांची मौसम विज्ञान के मुताबिक, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। राज्य में एक फरवरी से अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
यहां चतरा में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस जबकि, रांची, बोकारो में न्यूनतम तापमान 12. डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बोकारो में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान में फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।
अगले दो से तीन दिन तक इसके प्रभाव से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। हालांकि, सुबह से आसमान में सूरज के दस्तक देने से तापमान में काफी कमी होती दिख रही है।
कश्मीर में कैसा है मौसम
कश्मीर में सर्दियों की सबसे कठोर अवधि मानी जाने वाली 40 दिवसीय ‘चिल्ला-ए-कलां’ गुरुवार को ही धूप के साथ समाप्त हो गई। इसके साथ ही दिन के अंत में बादल छाए रहने से बारिश होने की संभावना है। ‘चिल्ला-ए-कलां’ 21 दिसंबर से शुरू हुआ था। ‘चिल्ला-ए-कलां’ की 40 दिनों की अवधि के दौरान हिमपात की सबसे अधिक संभावना होती है।