Movie prime


हरियाणा का इंटरनेशनल जोगा डॉन दिल्ली में गिरफ्तार, करनाल पुलिस ने भाई को एनकाउंटर में मारा, बदला लेने अपराधी बना

 
हरियाणा का इंटरनेशनल जोगा डॉन गिरफ्तार

दिल्ली स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में गैंगस्टर ग्योंग को गिरफ्तार कर लिया। जोगिंदर को फिलीपींस से भारत डिपोर्ट किया गया है। वह विदेश में बैठकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। जोगिंदर को 15 मामलों में दोषी करार दिया जा चुका है। उसके ऊपर 5 हत्याओं का भी आरोप है।

जोगिंदर ग्योंग उर्फ जोगा डॉन हरियाणा के कैथल जिले के ग्योंग गांव का कुख्यात अपराधी है। जोगिंदर के ऊपर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और यूपी में मर्डर व फिरोती के केस दर्ज है।

उसके खिलाफ हरियाणा के कैथल में 16 केस दर्झ है। जोगिंदर हरियाणा पुलिस की वांटेड लिस्ट में शामिल है। 2017 में पानीपत में रिटायरमेंट पार्टी के दौरान जयदे नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद इसके बाद कैथल पुलिस ने इसके खिलाफ इंटरपोल के जरिए रेड कार्नर नोटिस जारी किया था।
 
इसके बाद बीते साल जुलाई में फिलीपींस की ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने इसे गिरफ्तार किया था। इसके बाद इसे भारत लाने की प्रक्रिया चल रही थी।

भारत में पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर एक लाख का इनाम घोषित किया था। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता और सांसद रणदीप सुरजेवाला को धमकी देने के दौरान जोगिंदर सुर्खियों में आया था। इसके अलावा इसने बिहार के राजद सांसद संजय यादव से भी 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।

जोगिंदर का बड़ा भाई सुरेंद्र ग्योंग साल 2018 में करनाल के राहड़ा गांव में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। इसके बाद जोगिंदर ने अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए करनाल के जयदेव शर्मा की हत्या कर दी थी।

वह फिलीपींस से पहले अफ्रीका भी भागकर गया था। साल 2006 में कैथल के एक व्यापारी नरेंद्र अरोड़ा की उसने हत्या की थी। इसके बाद वह भागकर दक्षिण अफ्रीका चला गया था, जहां से साल 2007 में अरेस्ट करके भारत लाया गया था।