Movie prime

Haryana Weather: हरियाणा में अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम ,देखें मौसम पूर्वानुमान 

 
हरियाणा में अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होना शुरु हो गया है। इसके चलते मंगलवार रात से ही तेज उत्तर- पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। पहाड़ों से मैदानी इलाकों की तरफ चलने वाली हवाओं ने प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है। 

इन ठंडी हवाओं से दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानियों के अनुसार अगले 4 दिनों तक प्रदेश में 15 से 20km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। दिन में धूप गर्मी और रात को हवाएं ठंड का अहसास कराएगी। 

9 मार्च तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा में 9 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 

इस दौरान 5 और 6 मार्च के दौरान बीच-बीच में मध्यम से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।