Haryana Weather Update: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह हुआ कमजोर, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?
Jan 13, 2025, 06:36 IST

हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है। पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह से कमजोर हो गया है। अब इसके बाद घना कोहरा और कोल्ड डे की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी कर दिया हैय़ इन जिलों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, अंबाला शामिल हैं। मौसम विभाग ने भिवानी, पंचकूला, यमुनानगर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में कोहरे का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आज से दिन और ठंडे होंगे, तापमान गिरेगा हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार आज ठंज का तीसरा दौर शुरु हो जाएगा। इस महीने 20 दिन शीतलहर चलेगी। आज से तापमान में और गिरावट आएगी। बर्फीली हवाएं मैदान की ओर बह रहीं मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तरी बर्फीली हवाएं सीधी मैदानी राज्यों की ओर बह रही हैं, इसके कारण हरियाणा में आने वाले दिनों में अधिकतर स्थानों पर एक बार फिर से दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इससे पूरे इलाके में शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिलेगी। बारिश व बूंदाबांदी से वातावरण में एक बार नमी की मात्रा में बढ़ोतरी से ऊपरी सतह और निचले स्तर पर घनी धुंध भी छाएगी।