Haryana Mausam Update: हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम ? देखें मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ठंडी हवाओं से सुबह और शाम को ठिठुरन महसूस हो रही है। लेकिन दोपहर में खिलने वाली धूप गर्मी का अहसास दे रही है। प्रदेश के 7 जिलों में तापमान 28 डिग्री से ऊपर चला गया है। इन जिलों में हिसार, नारनौल, सिरसा, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, फरीदाबाद और पलवल शामिल हैं।
इन जिलों में बढ़ा तापमान
मौसम वैज्ञानियों के मुताबिक अभी आने वाले दिनों में इसी तरह तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। इस सप्ताह तापमान 30 डिग्री के आसपास बना रहेगा। उसके बाद धीरे-धीरे तपामान में बढ़ोत्तरी होगी। होली के बाद गर्मी का अहसास हाना शुरु हो जाएगा। इस दौरान रात का तापमान 15 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा।
पश्चिमी विक्षोभ से होगा बदलाव
इससे पहले मौसम विभाग ने दी थी कि आने वाले दिनों में 9 और 12 मार्च को 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे। इससे मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तरी पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी बनी हुई है। इस महीने के दूसरे सप्ताह से ठंड अपना असर दिखाना कम कर देगी