Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, देखें अपने शहर का हाल

हरियाणा में हवा बदलते ही हल्का कोहरा छाने लगा है। हवा उत्तर-पश्चिम से बदलकर पुरवाई हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में लगातार धुंध छाए रहने की संभावना है। इससे किसानों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम वैज्ञानियों के अनुसार 31 जनवरी और 1 फरवरी को हरियाणा में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान बढ़ने से राहत मिल सकती है। इसके बाद 4 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।
31 जनवरी तक मौसम खुश्क रहेगा
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 31 जनवरी तक खुश्क और उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलेंगी। इससे रात्रि तापमान में गिरावट आएगी।
इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह और देर रात्रि धुंध छाने की संभावना है। परंतु फरवरी के पहले सप्ताह में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना से राज्य के मौसम में बदलाव संभावित है।
हरियाणा में बदली हवाओं के कारण छाई धुंध़
हरियाणा के पूरे इलाकों में हवाएं उत्तर-पश्चिम से बदलकर दक्षिणी-पूर्वी हो गई हैं। इस कारण सुबह के समय हरियाणा के पंजाब से सटे जिलों में हल्की बादलवाई देखने को मिली।