Haryana Weather Today: हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में बदलाव होगा और फिर आज और कल 2 दिन झमाझम बारिश होगी।
14 जिलों में जारी हुआ अलर्ट
मंगलवार सुबह कई जिलों में घनी धुंध छाई हुई थी। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन आज मौसम विभाग ने हरियाणा के रेवाड़ी, गुरुग्राम समेत 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
कई जगहों पर होगी ओलावृष्टि (Haryana Weather Today)
आज 15 जनवरी और फिर कल 16 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। वहीं कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। अगले 6 दिन में मौसम कई बार करवट बदलेगा। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
शीतलहर से बढ़ेगी ठिठुरन
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि ठंड का तीसरा दौर शुरू हो गया है। अगले 20 दिन तक शीतलहर चलेगी। आज से तापमान में और गिरावट आएगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फ पिघलने से ठंड का असर बढ़ेगा। 15 और 16 जनवरी को बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
Haryana Weather Today
ये भी पढ़ें: आज 15 जनवरी 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए अपनी राशि का पूरा ब्यौरा