Haryana Rain Alert: हरियाणा के 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 6 जिलों में सुबह से हो रही बरसात

हरियाणा में मौसम लगातार करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने आज 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र शामिल है। मौसम विभाग ने आज पंजाब के साथ लगते जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
हरियाणा के कुछ दक्षिण और पूर्वी इलाकों में भी बारिश के आसार है। अज सुबह नारनौल, सोनीपत, झज्जर, पानीपत, रोहतक, समालखा और पलवल में बारिश देखने को मिली है। चरखी दादरी और फरीदाबाद में अभी बादल छाए हुए हैं।
WEATHER WARNING AND RAINFALL MAP #PUNJAB #HARYANA DATED 03-02-2025 pic.twitter.com/QkqXleraEt
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) February 3, 2025
2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, बारिश नहीं हुई
हरियाणा में 31 जनवरी के बाद से ही लगातार दो पश्चिमी विभोक्ष सक्रिय थे, लेकिन अभी तक बारिश नहीं हुई है। फरवरी के पहले हफ्ते में बारिश फसलों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। बारिश नहीं होने से किसान मायूस है। आज 5 जिलों में होने वाली बारिश से किसानों को राहत मिल सकती है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज कहीं-कहीं बिखराव वाली छिटपुट बारिश की संभावना है। 5 फरवरी के बाद एक बार फिर से हरियाणा के ज्यादातर स्थानों पर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और संपूर्ण इलाके में कोहरे की गतिविधियां जारी रहेगी।