Movie prime


Haryana Rain Alert: हरियाणा में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने 9 जिलों में जारी किया अलर्ट 

 
हरियाणा में बारिश के साथ गिरेंगे ओले


हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। मौसम विभाग ने आज से 5 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी पंजाब और पाकिस्तान के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण हरियाणा के पंजाब के साथ लगते इलाकों सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, हिसार, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में बारिश के आसार है। इन दौरान ओले गिरने की भी संभावना है।


50 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंच चुका है। जिसकासर्कुलेशन पश्चिमी पंजाब और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।
 
इसके प्रभाव से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड के इलाकों में हल्की से मध्य बारिश व हल्की बर्फबारी की संभावना है। पंजाब से सटे हरियाणा के जिलों में आज 40-50% बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है।

बाकी जगह आंशिक बादलवाई और कहीं-कहीं 10-20 % बिखराव वाली हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। दक्षिणी पूर्वी हवाएं चलने से नमी की मात्रा में बढ़ोतरी से कोहरा भी देखने को मिलेगा।

5 फरवरी तक मौसम में बदलाव
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार प्रदेश में 5 फरवरी तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है।