Movie prime

 
हरियाणा के इस शहर में 122 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा फ्लाईओवर, दो चरणों में पूरा होगा काम

 
हरियाणा के इस शहर में 122 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा फ्लाईओवर

हरियाणा के करनाल में लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर बनाया जाएगा। फ्लाईओवर बनने के बाद आम जनता को ट्रैफिक की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।

शहर के बीचों-बीच बन रहे इस फ्लाईओवर की लंबाई करीब 4 किलोमीटर होगी। फ्लाईओवर के निर्माण पर 122 करोड़ रुपये खर्च होंगे। फ्लाईओवर बनने के बाद वाहनों की आवाजाही भी आसान हो जाएगी। ट्रैफिक के साथ-साथ सड़क हादसों में भी कमी आएगी।

दो चरणों में बनेगा फ्लाईओवर

जानकारी के मुताबिक, फ्लाईओवर बनाने का काम 2 चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में गवर्नमेंट लाइब्रेरी से शुरू होकर भगवान वाल्मीकि चौक, पुरानी सब्जी मंडी, मुगल कैनाल होते हुए हरियाणा नर्सिंग होम तक 3 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा।

वहीं दूसरे चरण में वाल्मीकि चौक से शुरू होकर ओल्ड जीटी रोड यानी पुराना बस स्टैंड, कर्ण पार्क होते हुए डॉक्टर भीम राव अंबेडकर चौक तक फ्लाईओवर बनाया जाएगा। भगवान वाल्मीकि चौक पर टी-पॉइंट बनाया जाएगा। दूसरे चरण में बनने वाले फ्लाईओवर की लंबाई 1 किलोमीटर होगी।

122 करोड़ रुपये होंगे खर्च

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के एसई धर्मवीर का कहना है कि एक सप्ताह के अंदर फ्लाईओवर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर का मुख्य पिलर सेक्टर-14 के पास बनाया जाएगा।

इस फ्लाईओवर के निर्माण कार्य पर 122 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। धर्मवीर का कहना है कि फ्लाईओवर बनने के बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू हो जाएगी। 

इसके अलावा मालगाड़ियां भी इस फ्लाईओवर से आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगी। यह फ्लाईओवर करनाल के लोगों के लिए सुरक्षा कड़ी का काम करेगा।