Movie prime

Expressway : जल्द तैयार होंगे देश में ये 5 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे,  किसानों को कर देगा मालामाल 

 
एक्सप्रेसवे

New Expressway: अक्सर देखा जाता है कि त्योहारों के दौरान अपने घरों से दूर रहने वाले लोग लंबी दूरी तय करके अपने घर पहुंचने की कोशिश करते हैं। ऐसे में सीमित परिवहन संसाधनों की समस्या और सड़कों की खराब हालत उन्हें यह मंशा पूरी नहीं करने देती। इन सबके मद्देनजर केंद्र सरकार जल्द ही देश को 5 ग्रीनफील्ड Expressway की सौगात देने जा रही है। इनमें से 3 Expressway अगले साल होली के आसपास बनकर तैयार हो जाएंगे, इनका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। वहीं, 2 ग्रीनफील्ड Expressway मार्च 2026 तक बनकर तैयार होने की संभावना है।

 

ये Expressway बनेंगे


उपरोक्त पांचों ग्रीनफील्ड Expressway का निर्माण कार्य सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है, जिनके पूरा होने की समय सीमा भी तय कर दी गई है। इनमें से 3 Expressway दिल्ली-मुंबई (1386 KM.), अहमदाबाद-धोलेरा (109 KM.), बेंगलुरु-चेन्नई (262 KM.) अगले साल मार्च 2024 से पहले बनकर तैयार होने की उम्मीद है। वहीं, लखनऊ-कानपुर (63 KM.) और दिल्ली-अमृतसर-कटरा (669 KM.) का काम 2026 की शुरुआत तक पूरा हो जाएगा।

 


90% काम पूरा
इस संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों ने बताया कि देश के सबसे लंबे Expressway दिल्ली-मुंबई Expressway (दिल्ली से वडोदरा) का 90% काम पूरा हो चुका है। 1386 किलोमीटर लंबे इस Expressway का बचा हुआ काम भी समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।


 3,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से मार्च 2025 तक पूरा होने वाला 109 किलोमीटर लंबा अहमदाबाद धोलेरा Expressway सरखेज, साबरमती, खंभात के पास सरदार पटेल रिंग रोड से धोलेरा, अधेलाई, भावनगर तक बनाया जाएगा।


अगले साल से शुरू होगे ये Expressway


कर्नाटक के होसकोटे से शुरू होकर तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर तक जाने वाला 262 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड Expressway भी मार्च 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा कानपुर-लखनऊ और दिल्ली-कटरा Expressway पर भी तेजी से काम चल रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल मार्च 2025 में इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसका जो भी हिस्सा बनकर तैयार हो रहा है, उसे वाहनों के आने-जाने के लिए खोला जा रहा है।