Movie prime

 
 

जींद हॉर्टिकल्चर विभाग में CM फ्लाइंग टीम की रेड, 30 से अधिक ढांचों की जांच

 
जींद हॉर्टिकल्चर विभाग में CM फ्लाइंग टीम की रेड

 
हरियाणा के जींद में आज तीसरे दिन भी CM फ्लाइंग की रेड जारी रेहगी। आज टीम फील्ड में उतर कर हॉर्टिकल्चर विभाग से विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों से मिलेगी और उन्हें सब्सिडी मिली है या नहीं समते अन्य जानकारी जुटाएगी। इसमें गड़बड़ी मिलने की संभावना है।

वीरवार को सीएम फ्लाइंग ने सुबह 11 बजे डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में पुराने बस स्टैंड के सामने हॉर्टिकल्चर विभाग कार्यालय पर छापा मारा था। टीम ने पहले हाजिरी रजिस्टर चेक किया।  इसके बाद कर्मचारियों की जानकारी ली और फिर विभिन्न योजनाओं पर सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी का रिकॉर्ड चेक किया।
  
वीरवार को दोपहर तक रिकार्ड जांचने के बाद इनमें से किसानों की लिस्ट ली और फील्ड में उतर कर जुलाना क्षेत्र के किसानों से जाकर मिले तथा पूछा कि हॉर्टिकल्चर विभाग से उन्हें सब्सिडी मिली या नहीं। दरअसल हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसका लाभ समय-सयम पर लाभार्थियों को दिया जाता है।

30 से अधिक ढांचों की जांच

वीरवार को कार्यालय का रिकॉर्ड जांचने के बाद सीएम फ्लाइंग ने शुक्रवार को मशरूम की कच्ची यूनिट, बम्बू स्टाकिंग, ला टनल की जांच की। जिला भर में इस प्रकार की 200 से अधिक यूनिट लगी हैं। शुक्रवार को ऐसे 30 से अधिक ढांचों की जांच की गई।

सीएम फ्लाइंग सूत्रों के अनुसार इनमें सही फर्म द्वारा ढांचा लगवाने, इसकी पूरी पैमाइश, गुणवत्ता जैसे मानक जांचे गए हैं। सीएम फ्लाइंग के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि अब फिजिकल वेरिफिकेशन किया जा रहा है। पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर आला अधिकारियों को भेजी जाएगी।