Movie prime

Central Government Employees: कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगी खुशखबरी, हर 3 महीने में बदलेगा DA

 
Central Government Employees: कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगी खुशखबरी, हर 3 महीने में बदलेगा DA

केंद्रीय कर्मचारियों और श्रमिकों का परिसंघ लगातार सरकार से कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA गणना के फॉर्मूले में बदलाव करने की अपील कर रहा है, ताकि केंद्रीय कर्मचारियों को हर 3 महीने में बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिल सके। हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट सचिव को एक पत्र भी लिखा गया था।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अहम खबर

पत्र में परिसंघ के महासचिव एसबी यादव ने कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की गणना में सुधार करने का भी अनुरोध किया था। आज हम आपको इस बारे में विस्तृत जानकारी देने जा रहे हैं। केंद्रीय कैबिनेट सचिव को लिखे पत्र में अलग-अलग विभागों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों का भी जिक्र किया गया

पत्र में इन मुद्दों का जिक्र किया गया

इसके साथ ही DA गणना पद्धति में असमानता का भी जिक्र किया गया, सरकारी बैंकों के साथ-साथ अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए DA गणना का फॉर्मूला केंद्र सरकार के अन्य विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों के DA गणना फॉर्मूले से अलग है। इस दौरान कन्फेडरेशन का कहना है कि 12 महीने के औसत की जगह 3 महीने का औसत लागू किया जाना चाहिए, इससे कर्मचारियों को काफी फायदा होगा। गणना पद्धति में समानता लाने पर भी खास ध्यान दिया गया है।

केंद्रीय कर्मचारियों को भी मिलना चाहिए यह लाभ

पत्र में लिखा गया कि बैंकिंग कर्मचारियों का DA हर 3 महीने में बदला जाता है, इसी तरह केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 6 महीने से 0.9% DA से वंचित रखा जा रहा है। जिस तरह से बैंक और LIC कर्मियों को पॉइंट टू पॉइंट DA मिलता है, उसी तरह से हमें भी DA मिलना चाहिए।