Movie prime

Amrit Bharat Station Yojana: हरियाणा के इन रेलवे स्टेशनों को किया जाएगा अपग्रेड, केंद्र सरकार ने जारी किया बजट

 
हरियाणा के इन रेलवे स्टेशनों को किया जाएगा अपग्रेड, केंद्र सरकार ने जारी किया बजट

Indian Railway: हरियाणा को रेल बजट में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल बजट 2025 में हरियाणा को करोड़ों रुपए के आवंटन का खुलासा किया है। 

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेल बजट में हरियाणा प्रदेश को लगभग 3500 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे। रेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के 34 स्टेशन 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत अपग्रेड किए जाएंगे और इसके लिए केंद्र सरकार हरियाणा में 1149 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

इन स्टेशनों को किया जाएगा अपग्रेड

हरियाणा प्रदेश में केंद्र सरकार 34 स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित करने हेतु करोड़ों रुपए खर्च करने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि इस बार रेल बजट में हरियाणा के भिवानी जंक्शन, नरवाना जंक्शन, कुरुक्षेत्र जंक्शन, जींद जंक्शन, पानीपत जंक्शन, अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन और बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन को अपग्रेड किया जाएगा। 

इसके अलावा भट्ट, अंबाला सिटी, बहादुरगढ़, चरखी दादरी, फरीदाबाद, हिसार, होडल, कालांवाली, फरीदाबाद न्यू टाउन, गोहाना, गुरुग्राम, हांसी, कालका, करनाल, कोसली, लोहारू, पटौदी रोड, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा रेलवे स्टेशन, महेंद्रगढ़, मंडी आदमपुर रेलवे स्टेशन, मंडी डबवाली, नारनौल, सोनीपत, यमुनानगर, जगाधरी और पलवल सहित प्रदेश के 34 रेलवे स्टेशन अपग्रेड होंगे।