हरियाणा निकाय चुनाव से पहले BJP का बड़ा एक्शन, 78 नेताओं को किया पार्टी से बाहर
Feb 25, 2025, 12:28 IST

Haryana Nikay Chunav: हरियाणा निकाय चुनाव से पहले BJP ने 78 बागी नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। इनमें गुरुग्राम के 44 कार्यकर्ता, मानेसर के 33 और पटौदी के एक नेता का नाम शामिल है।
दरअसल, जिलाध्यक्ष कमल यादव ने एक लिस्ट जारी की है। जिसमें उन्होंने बताया कि टिकट से वंचित होने पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कार्यकर्ताओं को भाजपा से निकाल दिया। अब ये सभी कार्यकर्ता अगले 6 साल तक के लिए पार्टी से नहीं जुड़ पाएंगे।