Dahlias Project: हरियाणा के गुरुग्राम में बनने जा रहे बुर्ज खलीफा से भी महंगे फ्लैट, इतनी होगी एक अपार्टमेंट की कीमत
Jan 13, 2025, 08:59 IST

Dahlias Project: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा इंजीनियरिंग का एक आश्चर्यजनक उदाहरण है। बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 2716.5 फीट यानी 828 मीटर है, जोकि एफिल टावर से भी 3 गुना ऊंची है। बुर्ज खलीफा में कुल 163 फ्लोर हैं, जिसमें 58 लिफ्ट और 2957 पार्किंग स्पेस, 304 होटल, 37 ऑफिस फ्लोर और 900 अपार्टमेंट हैं। लेवल 8 तक और लेवल 38-39 में अरमानी होटल दुबई है। लेवल 9 से 16 में शानदार एक और दो बेडरूम वाले अरमानी रेजिडेंट हैं। लेवल 45 से 108 पर एक, दो, तीन और चार बेडरूम वाले प्राइवेट अल्ट्रा-लग्जरी अपार्टमेंट हैं। आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि गुरुग्राम में बुर्ज खलीफा से भी महंगे फ्लैट बनने जा रहे हैं।