गर्मी से शुक्रवार को मिल सकती है राहत,बारिश की संभावना
Apr 4, 2024, 20:45 IST

Gurugram News Network-अप्रैल माह में ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए गए है।गर्मी की तपिश के चलते लोगों को अब पंखों से राहत नहीं मिल रही है।ऐसी का सहारा लोगों ने लेना शुरू कर दिया है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को कुछ देर के लिए रिम-झिम बारिश होने की संभावना है।25 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।शनिवार से मंगलवार तक फिर गर्मी अपने एक बार तेवर दिखाएगी। गुरुवार को मिलेनियम सिटी का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जो सामान्य तापमान से 2.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया,जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।