यात्रियों के लिए राहत ! इस रूट पर दौड़ी 4 इलेक्ट्रिक बसें, जल्द मिलेगी 25 और बसें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में यात्रियों के लिए के राहत भरी खबर सामने आई है। यात्रियों की मांग पर प्रदेश सरकार ने गोरखपुर से सिकरीगंज मार्ग पर चार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया हैं।
बता दें कि इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति ने मंगवार से 4 बसों का परिचालन आरंभ कर दिया है। गोरखपुर-कैंपियरगंज मार्ग पर भी एक की जगह अब दो इलेक्ट्रिक बसें चलने लगी हैं। गोरखपुर-पिपराइच रूट पर भी पर्याप्त इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन आरंभ हो गया है।
जानकारों के अनुसार धीरे-धीरे ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुविधा संपन्न वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होने लगा है। आने वाले दिनों में महानगर में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसें चौरी चौरा और बड़हलगंज तक चलाई जाएंगी। महुआतर से राडवेज होते हुए सूबाबाजार के बीच भी इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू हो गया है।
महानगर के सभी रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें चल रही है। अब तो इलेक्ट्रिक बसें रामगढ़ ताल के नौका विहार तक चलने लगी हैं। गोरखनाथ होते हुए महुआतर (महेसरा) से नौका विहार के बीच दो फेरा में इलेक्ट्रिक बस चलाई जा रही हैं।
महानगर के विभिन्न रूटों पर 25 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। और 25 बसें मिलने वाली है। महानगर में 100 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की योजना है।