Movie prime

हुक्का में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने पर मामला दर्ज

 
हुक्का में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने पर मामला दर्ज
Gurugram News Network-अहाते में पुलिस ने अवैध फ्लेवर हुक्का में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने पर अहाता मैनेजर सहित चार आरोपियों को काबू किया।पुलिस ने सेक्टर-53 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सेक्टर-54 सर्किल के निकट डिस्कवरी वाईन शॉप के ऊपर बने सेवियो नामक अहाते पर लोगों को अवैध रुप से फ्लेवर हुक्का में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया जा रहा है। जिस पर टीम का गठन कर मौके पर छापेमारी की गई।पुलिस को मौके पर दो व्यक्ति मिले जो अवैध फ्लेवर हुक्का में नशीला पदार्थ मिलाकर पी रहे थे। पुलिस को देखकर अहाता का एक कर्मी भागने की कोशिश करने लगा। जिसे पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी असम मूल के 26 साल के ध्रुव ने पुलिस टीम को बताया कि वह यहां टेबल पर फ्लेवर हुक्का का इंतजाम करता है। फ्लेवर हुक्का की बुकिंग मैनेजर भिवानी निवासी सचिन करता है। अहाते का मालिक विक्रम है। पुलिस ने मौके से अवैध फ्लेवर हुक्का में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने व रखने बारे लाइसेंस व परमिट नहीं मिला। पुलिस ने मौके से चार हुक्का फ्लेवर सहित फ्लैवर पान रस दो पैकट व अन्य समान बरामद कर लिया। वहीं चार आरोपियों को काबू कर मामला दर्ज कर लिया।