Dwarka Express Way पर दिल्ली पुलिस के महिला सिपाही की सड़क दुर्घटना में मौत
Jul 29, 2024, 20:37 IST

Gurugram News Network-दिल्ली पुलिस में महिला सिपाही की सुबह ड्यूटी पर जाने के दौरान Dwarka Express Way पर अज्ञात वाहन चालक ने पीछे से स्कूटी पर जोरदार टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। महिला सिपाही को घायल अवस्था में पास के निजी अस्पताल में लेकर गए,जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतका के भाई की शिकायत पर राजेंद्रा पार्क थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फर्रुखनगर के गांव अलीमुददीनपुर निवासी अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 28 बहन वर्षीया ज्योति दिल्ली पुलिस में सिपाही के पर तैनात थी। उसकी दिल्ली के जजिया नगर थाने में पोस्टिंग थी। ज्योति अपनी डयूटी के लिए सोमवार की सुबह करीब छह बजे स्कूटी पर सवार होकर घर से निकली थी। Dwarka Express Way के नीचे सर्विस रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी पर टक्कर लगते ही महिला सिपाही का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे जा गिर गई। गंभीर हालत में महिला सिपाही को पास के अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए,जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहा है। जल्द वाहन और चालक की पहचान कर कार्रवाई की गई।