Movie prime

पांच विधानसभा में राव इंद्रजीत सिंह को मिली सबसे ज्यादा वोट,मेवात में कांग्रेस रही आगे

 
पांच विधानसभा में राव इंद्रजीत सिंह को मिली सबसे ज्यादा वोट,मेवात में कांग्रेस रही आगे
Gurugram News Network-18वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह ने जीत दर्ज करते हुए हैट्रिक लगाई।नूंह में जहां कांग्रेस को बंपर वोट मिले। वहीं रेवाड़ी की दो विधानसभा और गुरुग्राम की चार विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार को जमकर वोट मिले,जिसके बल पर राव इंद्रजीत सिंह ने जीत दर्ज की।हालांकि जजपा उम्मीदवार राहुल फाजिलपुरिया को सिर्फ 13278 मत मिले,वह अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएं। जबकि साल 2019 के चुनाव में भी जजपा प्रत्याशी को 8993 वोट मिले थे और पीछले चुनाव मे भी जमानत नहीं बची थी। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और राहुल फाजिलपुरिया के कार्यक्रम में काफी भीड एकत्रित होती थी,लेकिन फाजिलपुरिया को भीड के अनुसार मत नहीं मिले।हालांकि पहले दिन से राहुल फाजिलपुरिया ने कहा था कि उनके लिए हार-जीत मायने नहीं रखती है,वह बदलाव के लिए चुनाव लड रहे है।चुनाव परिणाम आने के बाद फाजिलपुरिया ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनको संघर्ष जारी रहेगा।वहीं इस चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को जमकर टक्कर कर दी।कांग्रेस के पास चुनाव प्रचार करने के लिए काफी कम समय था,जबकि भाजपा के पास प्रचार के लहए 75 दिन का समय था।   गुडगांव विधानसभा राव इंद्रजीत सिंह 162825 राज बब्बर 60439 राहुल यादव फाजिलपुरिया 1073 बादशाहपुर विधानसभा राव इंद्रजीत सिंह 196805 राज बब्बर 75081 राहुल यादव फाजिलपुरिया 4362 पटौदी विधानसभा राव इंद्रजीत सिंह 101187 राज बब्बर 58197 राहुल यादव फाजिलपुरिया 1606 सोहना विधानसभा राव इंद्रजीत सिंह 89240 राज बब्बर 83362 राहुल यादव फाजिलपुरिया 1050 रेवाडी विधानसभा राव इंद्रजीत सिंह 96938 राज बब्बर 60409 राहुल यादव फाजिलपुरिया 1304 बावल विधानसभा राव इंद्रजीत सिंह 85903 राज बब्बर 64654 राहुल यादव फाजिलपुरिया 1532 नूंह विधानसभा राव इंद्रजीत सिंह 30658 राज बब्बर 98070 राहुल यादव फाजिलपुरिया 1125 फिरोजपुर झिरका विधानसभा राव इंद्रजीत सिंह 25100 राज बब्बर 123658 राहुल यादव फाजिलपुरिया 768 पुन्हाना विधानसभा राव इंद्रजीत सिंह 16181 राज बब्बर 108645 राहुल यादव फाजिलपुरिया 394