Movie prime

पिछली सरकारों ने काटो-बेचो और पैसा कमाओ की नियत से किया गुरुग्राम का विकास - Rao Inderjit Singh

 
पिछली सरकारों ने काटो-बेचो और पैसा कमाओ की नियत से किया गुरुग्राम का विकास - Rao Inderjit Singh
Gurugram News Network -केंद्रीय सांख्यिकी व कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा है कि बेचो काटो और कमाओं की रणनीति पर हुआ गुरुग्राम का विकास, इसीलिए जलभराव होता है। उन्होंने पुरानी सरकारों पर गुरुवार को गुरुग्राम में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान आरोप लगाए।जबकि बड़ी बात है कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पुरानी सरकारों में भी मंत्री रहे और बीते एक दशक से डबल इंजन की सरकार में भी मंत्री रहे,लेकिन उनको यह दिक्कतों को दुरुस्त करने के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नहीं देखा गया।   मानसून से पहले राव इंद्रजीत सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जलभराव नहीं होने के निर्देश दिए गए थे,लेकिन गुरुवार के नेहरू स्टेडियम में हॉकी का नया एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड के शुभारंभ अवसर पर स्टेडियम में भरे हुए जलभराव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दस सालों में भाजपा के राज में लोगों को सुविधाएं कम दिक्कतें ज्यादा हुई है।   मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुवार को नेहरू स्टेडियम परिसर में करीब दस करोड़ रूपए की लागत से बन कर तैयार हुए एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड का उद्घाटन किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के समय मेजर ध्यानचंद का हॉकी में दुनिया में नाम था। उस वक्त गुरूग्राम में एक यंग मैन क्लब हुआ करता था, जिसके सात खिलाड़ी भारतीय हॉकी टीम में थे। यह जिला कभी हॉकी के लिए प्रसिद्घ हुआ करता था। अब एक बार फिर से गुरूग्राम को हॉकी का सिरमौर बनाया जाना चाहिए।   राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि गांव कादरपुर की पंचायत ने शूटिंग रेंज के लिए 35 एकड़ भूमि दी हुई है। इस भूमि पर शूटिंग रेंज के निर्माण में जिला प्रशासन व खेल विभाग अपना सहयोग प्रदान करें तथा जीएमडीए से इसे स्वीकृति दिलवाई जाए। इसके निर्माण के लिए दो सौ करोड़ रूपए के बजट का प्रावधान किया जाना चाहिए।   खेल मंत्री संजय सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि हॉकी खिलाडिय़ों के रहने के लिए नेहरू स्टेडिरूम में बंद पड़े हॉस्टल को फिर से शुरू करवाया जाएगा। हॉस्टल की सुविधा मिलने से खिलाड़ी यहीं रहकर इस खेल के गुर सीख सकेंगे। कादरपुर में शूटिंग रेंज बनवाने के लिए यथासंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गुरूग्राम जिला को खेल सुविधाओं के मामले में पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। इस अवसर पर फरीदाबाद और गुरूग्राम की टीमों के बीच हॉकी का फ्रेंडली मैच करवाया गया।