Movie prime

Bank Holidays: फरवरी महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
 

 
 फरवरी महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक


फरवरी महीने में अगर आपको बैंक में कोई काम है तो उसे समय रहते निपटा लें। पूरे महीने में आधे दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, जिसकी वजह से आपको वापस लौटना पड़ सकता है। कई बार जानकारी के अभाव में बैंकों में ताला लगा होने की वजह से वापस लौटना पड़ता है।

फरवरी में अगर आपको काम है तो पहले छुट्टी के बारे में जानकारी जुटा लें। RBI की ओर से फरवरी में छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। पूरी जानकारी जानने के लिए आप RBI की ओर से जारी कैलेंडर पढ़ सकते हैं, जहां आपकी उलझन पूरी तरह खत्म हो जाएगी। फरवरी में 14 दिन की छुट्टी के लिए कौन-कौन सी तारीखें तय की गई हैं, जिन्हें नीचे आसानी से जाना जा सकता है।

जानिए जरूरी अपडेट

RBI की ओर से जारी कैलेंडर में 3 फरवरी को सरस्वती पूजा की वजह से बैंकों में छुट्टी रहेगी। इस महीने में थाई पूसम, गुरु रविदास जयंती, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती जैसे त्योहार मनाए जाने हैं, जिसकी वजह से बैंकों में कामकाज ठप रहेगा। 6 छुट्टियां रविवार और शनिवार से संबंधित हैं, साथ ही 8 दिन त्योहारों की छुट्टियां भी हैं।

फरवरी महीने में किस तारीख को बैंक की छुट्टियां होंगी

2 फरवरी 2025- रविवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

2 फरवरी 2025- सरस्वती पूजा के अवसर पर अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।

8 फरवरी 2025- दूसरे शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

9 फरवरी 2025- रविवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

11 फरवरी 2025- थाई पूसम के कारण दक्षिणी राज्य चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे।

12 फरवरी 2025- गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

15 फरवरी 2025- लुई-नगाई-नी पर इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।

16 फरवरी 2025- रविवार को बैंक बंद रहेंगे।

19 फरवरी 2025- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।

20 फरवरी 2025- राज्य दिवस पर आइजोल और ईटानगर में बैंक बंद रहेंगे।

22 फरवरी 2025- महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देश में बैंक बंद रहेंगे।

23 फरवरी 2025- रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

26 फरवरी 2025- महाशिवरात्रि के अवसर पर अहमदाबाद, आइजोल, मुंबई, कानपुर समेत देश के सभी हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे।

28 फरवरी 2025- लोसर के अवसर पर गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।