Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव के नए गाने 'हरमुनिया' ने मचाया धमाल, श्रुति राव के साथ किया रोमांस

Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव के नए गाने 'हरमुनिया' ने धमाल मचा रखा है। इस गाने को यूट्यूब पर 12 जनवरी को रिलीज किया गया था और मात्र 24 घंटे में ही इसे 4.3 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। भोजपुरी गाने के फैंस खेसारी और श्रुति राव की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं। उनके डांस और केमिस्ट्री की लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
'हरमुनिया' को पम्मी रेकॉर्ड्स चैनल पर रिलीज किया गया और यह म्यूजिक चार्ट्स में भी ट्रेंड कर रहा है। गाने को 1.82 लाख से अधिक लाइक्स मिले हैं और 47,960 से अधिक कमेंट्स आ चुके हैं। इस गाने के संगीत को आर्या शर्मा ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं।
जहां Khesari Lal Yadav ने गाने के बोल में हरमुनिया के राग को छेड़ा, वहीं श्रुति ने अपनी कमरिया और डांस से गाने में ग्लैमर का तड़का लगा दिया है। गाने की कोरियोग्राफी लकी विश्वकर्मा ने की है। इसके अलावा, Khesari और खुशी कक्कड़ की जोड़ी ने इस गाने में अपनी आवाज दी है।