Mustard MSP: हरियाणा में शुरू हुई सरसों की सरकारी खरीद, MSP चाहिए तो करना होगा यह काम

 
हरियाणा में शुरू हुई सरसों की सरकारी खरीद

Mustard MSP:  हरियाणा में सरसों की MSP पर सरकारी खरीद 15 मार्च से शुरु हो चुकी है। सैनी सरकार ने अगेती फसल को देखते हुए इस बार पिछले साल की बजाय खरीद जल्दी शुरु की है। केंद्र सरकार इस बार से रबी सीजन के लिए सरसों का MSP 5950 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।Mustard MSP

उचाना मंडी की बात करें तो यहां सरसों की आवक शुरु हो चुकी है। सरसों लेकर मंडी पहुंचे किसानों ने बताया कि आते ही उनकी फसल सरकारी रेट पर बिकी है।  इससे मंडी में रूकने के झंझट से छुटकारा मिला है।  

सूखी फसल लाने की अपील
हैफेड मैनेजर सुनीता ने बताया कि मेरी फसल- मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों की फसल को MSP पर खरीदा जा रहा है। उन्होंने किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि मंडी में अपनी फसल को अच्छी तरह से सुखाकर लाएं। फसल  लेकर मंडी में पहुंचे किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। Mustard MSP

सरकारी रेट पर खरीद
सरसों खरीद का कोई शेड्यूल नहीं है। किसान किसी भी समय मंडी में आकर फसल बेच सकते हैं। सरकारी नियमों के मुताबिक 8 फीसदी तक नमी वाली सरसों को सरकारी रेट पर खरीदा जा रहा है. Mustard MSP